फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Uproar over extend the date of written examination

हंगामे के बाद हुई भर्ती परीक्षा

Mon, 23 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़ Updated Mon, 23 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Uproar over extend the date of written examination

नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत कई पदों के लिए घोषित लिखित परीक्षा की तिथि रविवार को तीसरी बाद टाल दी गई। इस पर बवाल मच गया। किश्तवाड़ बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल पर जांच के लिए पहुंच चुके जिले भर के अभ्यर्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसके बाद डीसी मो. जोवेद खान के आदेश पर आखिरकार शाम को परीक्षा ली गई।

विज्ञापन


अफरा-तफरी की वजह से कई अभ्यर्थी लौट चुके थे, जो परीक्षा से वंचित रह गए। हुआ यूं की एनआरएचएम के तहत मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर, डेंटल सर्जन, डेंटल असिस्टेंट, सोशल वर्कर, फिजियोथैरेपिस्ट और लैब असिस्टेंट पद के लिए नौ मार्च को लिखित जांच परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन


लेकिन भारी बारिश और बर्फबारी के कारण इस तिथि को टाल दी गई और नई तिथि 17 मार्च घोषित की गई। हालांकि इसकी सूचना ठीक से सभी अभ्यर्थियों तक पहुंची भी नहीं कि खराब मौसम के कारण इस तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ा कर 22 मार्च कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तिथि को फिर स्थगित कर दिया गया। हालांकि इसकी सूचना किसी अभ्यर्थी तक नहीं पहुंची। इसके चलते सभी निर्धारित समय पर रविवार को सेंटर पर पहुंच गए। यहां आने पर पता चला कि जांच की तिथि फिलहाल टाल दी गई है। अगली तिथि घोषित की जाएगी।

इस पर अभ्यर्थियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सभी ने बवाल शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि आखिर इस तिथि को टालने की क्या वजह है और यह सूचना कब और कैसे जारी की गई? इस हंगामे के बीच कई अभ्यर्थी सेंटर से लौट गए।

मामला गरमाता देख डीसी मो. जावेद खान ने विभाग को निर्देश दिया कि तुरंत इनकी लिखित जांच परीक्षा ली जाए। इस आदेश पर शाम को परीक्षा ली गई। लेकिन जो जा चुके थे, वे परीक्षा से वंचित रह गए।


कुल 180 अभ्यर्थी जांच परीक्षा में शामिल हुए। मात्र पांच-छह अभ्यर्थी ही वंचित रह पाए हैं। सोमवार को मीटिंग की जाएगी, जिसमें बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए फैसला किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने जांच परीक्षा दे दी, उनकी मौखिक जांच 24 मार्च को होगी।

-डॉ. शाम प्रसाद गुप्ता, सीएमओ, किश्तवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed