फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Unique Protest Against Inflation: Center Cornered with Drums and Cymbals

Udhampur News: महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन ढोल-मंजीरे बजाकर केंद्र को घेरा

Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Unique Protest Against Inflation: Center Cornered with Drums and Cymbals
रियासी। पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने रियासी बस अड्डे पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ ढोलकी, डफली, चिमटा और छाना बजाकर अनोखे अंदाज में रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान खाने के तेल व अन्य जरूरी सामान का प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस किसान सेल के प्रदेश प्रधान भारत प्रिय, प्रदेश सचिव करन दीप सिंह और जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजय सलालिया ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावों के बाद जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है। देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और सरकार मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। इस प्रदर्शन में जिलेभर से आए अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed