{"_id":"68094ded5a8984dbed042c09","slug":"union-govt-taken-action-against-terrorists-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122575-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा, कड़ा जवाब देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा, कड़ा जवाब देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ज्यूडिशियल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (जेईडब्ल्यूए) ने मंगलवार को पाक प्रायोजित आतंकियों की ओर से पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर किए गए क्रूर हमले की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन ने वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष रंजीत परिहार के नेतृत्व में बुधवार को बैठक की।
परिहार ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया। हम प्रार्थना करते हैं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। जेईडब्ल्यूए के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित की और प्रार्थना की कि ईश्वर इनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या, अराजकता फैलाने और समाज में डर बढ़ाने का एक घिनौना अपराध है। भारत सहित पूरा विश्व शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उधमपुर के प्रतिष्ठित लाल चौक और चोपड़ा शाप पर प्रदर्शन किया गया। इसमें पाकिस्तान का पुतला जलाया गया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई गई। विधायक पवन कुमार गुप्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने इस अमानवीय आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
गुप्ता ने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि देश में शांति और सुरक्षा कायम रह सके। सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस दुख की घड़ी में एकजुट रहें, शांति बनाए रखें और देशहित में आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े रहें।