फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Youth died ih Hospital, Burn in Mysterious Condition, Allegation of Death, Protest

Udhampur News: आठ दिन पहले झुलसे युवक की मौत, परिजन ने एंबुलेंस सहित सड़क पर दिया धरना

विज्ञापन
Udhampur, Youth died ih Hospital, Burn in Mysterious Condition, Allegation of Death, Protest
उधमपुर। देविका घाट के नजदीक पुराने राजमार्ग पर धरना लगाकर बैठे मृतक युवक के अंतिम संस्कार में आ
- परिवार ने सड़क को बंद कर मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। करीब एक सप्ताह पहले जीरो मोड़ गंडाला में सड़क किनारे संदिग्ध हालात में झुलसी हालत में मिले युवक रमन शर्मा (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को एंबुलेंस में शव लेकर आ रहे परिजन ने देविका घाट के नजदीक पुराने राजमार्ग के बीचोबीच गाड़ी खड़ी कर धरना दिया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
मृतके पिता राधा कृष्ण निवासी कोटली बाला, लड्डन पावर हाउस व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि रमन को सुनियोजित तरीके से मारपीट के बाद तेल डालकर जिंदा जलाया गया है। बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही एंबुलेंस जम्मू से शव लेकर उधमपुर के देविका घाट के नजदीक पहुंची। वहां पहले से काफी संख्या में मौजूद मृतक के रिश्तेदारों व गांववासियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर दिया गया और महिलाएं धरने पर बैठ गईं। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच की जा रही है। मृतक के पिता राधा कृष्ण व माता संतोष शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की षडयंत्र कर हत्या की गई है। निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रमन राजस्थान में निजी कंपनी में काम करता था। हादसे से एक सप्ताह पहले ही घर आया था। घटना से पूर्व शनिवार की रात को वह 10:30 बजे घर से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। बताया कि रमन किसी लड़की के साथ बात करता था। रात को उसी लड़की की बहन ने फोन कर उन्हें बताया कि आपका बेटा सड़क पर पड़ा है। उस पर मोहल्ले के कुछ लड़कों ने हमला किया है जिसमें उसका भाई भी शामिल है। आप अपने लड़के को समझा दो और हम लड़की को समझा देंगे।
संतोष शर्मा ने बताया कि सारी रात बेटे को फोन करती रहीं लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह छह बजे उन्हें पुलिस ने सूचित किया। परिजन के मुताबिक रमन जिस स्थान पर गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला, वहां पर एक पांच लीटर की प्लास्टिक की गैलन और उसका टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला। पुलिस के आश्वासन पर शनिवार को देविका घाट पर रमन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गौरतलब है बीते रविवार को सुबह लगभग छह बजे जीरो मोड़ गंडाला में सैर कर रहे कुछ लोगों ने रमन शर्मा को गंभीर रूप से झुलसा हुआ पाया था। पुलिस ने उसे जीएमसी उधमपुर पहुंचाया था। फिर वहां से आगे के उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि किसी लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग था लेकिन लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे। उन्होंने ही पिटाई के बाद उस पर तेल डालकर आग लगाई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर वायरल हुआ था। इसमें रमन शर्मा कह रहा था कि वे आत्महत्या करने जा रहा है क्योंकि उसकी प्रेमिका अपने घरवालों की प्रताड़ना से काफी दुखी है और वह प्रेमिका को इस प्रताड़ना से छुटकारा नहीं दिला पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed