फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur

जीएमटी ने 140 रनों से जीत लिया उद्घाटन मैच

विज्ञापन
udhampur
किश्तवाड़ कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। ऐतिहासिक चौगान मैदान में बुधवार को किश्तवाड़ कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण शुरू किया गया। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार मुख्य अतिथि और एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच जीएमटी ने 140 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

जिला किश्तवाड़ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 42 टीमें शामिल हुई है। उद्घाटन मैच मैच यूथ 11 दच्छन और जीएमटी के बीच हुआ, जिसे जीएम टी ने 140 रनों से जीत लिया। जीएमटी टीम ने पहले खेलते हुए कुल 20 ओवर में 231 रन बनाए और मात्र 4 विकेट खोए। दिल्ली के खिलाड़ी सतनाम ने 96 रन और शाम मिंदल ने 86 रन बनाए। मुकाबले में यूथ 11 दच्छन के खिलाड़ी मात्र 91 रन ही बना सके और सभी विकेट गवां दिए। इस प्रतियोगिता को फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकता है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7 लाख रुपये नकद व ट्राफी दी जाएगी और उपविजेता को साढे़ 3 लाख रुपये व ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच को भी ट्राफी व नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के दौरान मंडलायुक्त और एडीजीपी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस बीच एडीजीपी ने अपने संबोधन के दौरान ऐसे आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया। पूर्व मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से हमारा भाईचारा कायम रहेगा। किश्तवाड़ खेल महासंघ के अध्यक्ष शाकिर सिद्दीकी ने जिले में पहली बार इस तरह की मेगा खेल गतिविधि के आयोजन में समय पर सहयोग प्रदान करने के लिए माननीय उपराज्यपाल प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ. सुनील गुप्ता, ब्रिगेडियर समीर पलांडे कमांडर 9 सेक्टर आरआर, पूर्व मंत्री सुनील शर्मा, एसएसपी किश्तवाड़ शफकत हुसैन भट, एडीडीसी शाम लाल, एडीसी किशोरी लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed