फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur

टिपर खाई में गिरा, चालक की मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
udhampur
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कश्मीर की ओर जा रहा सीमा सड़क संगठन (ग्राफ) के एक टिपर मंकी मोड़ और बैटरी चश्मा इलाके के बीच में लगभग सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे टिपर चालक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर रामबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंकी मोड़ इलाके में 52 आरसीसी का एक टिपर चालक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान टिपर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों के बचाव दल बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दलों ने रस्सियों की मदद से शव को गहरी खाई से निकाला और जिला अस्पताल रामबन की मोर्चरी में भेज दिया। मृतक चालक की पहचान शंभू झा निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक शंभू 52 आरसीसी ग्राफ का कर्मचारी था। एसएचओ पुलिस स्टेशन रामबन इंस्पेक्टर संदीप सिंह चाडक ने कहा कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed