फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur

पहाड़ से पत्थर गिरने पर घंटों राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

विज्ञापन
udhampur
उधमपुर/रामबन। रामबन के बनिहाल में बुधवार को पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण करीब छह घंटे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जिसके कारण यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े 11बजे राजमार्ग के खुलने पर बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। चार दिन के अंदर तीसरी बार हाईवे पर यातायात बाधित हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह क करीब लाढ़े पांच बजे बनिहाल के रामपरी इलाके में अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तुरंत राजमार्ग का निर्माण कार्य देख रही कंपनी की मशीनरी को मौके पर बुलाया और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। राजमार्ग बंद होने पर रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार बढ़ने लगी। उधमपुर में इस बार भी वाहनों को नहीं रोका गया और इनको रामबन की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। मशीनरी ने घंटों मशक्कत करने के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे मलबा हटा कर राजमार्ग को खोला। पत्थरों के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसलिए एक समय में एक वाहन के निकलने के लिए राजमार्ग को तैयार किया गया। इसके बाद पुलिस ने बारी-बारी से रोके गए वाहनों को दोनों तरफ रवाना किया। इसके कारण शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे की तरफ बढ़ रहे थे। जाम के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती गई और पुलिस को भी शाम तक यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed