{"_id":"6898e981b9cfeada4308d604","slug":"udhampur-tandar-to-trukund-road-will-built-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126189-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टंडार से त्रिकुंड तक 22.91 करोड़ से बनेगी 9.47 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टंडार से त्रिकुंड तक 22.91 करोड़ से बनेगी 9.47 किमी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से टंडार से त्रिकुंड तक 22 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से 9.47 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सड़क के बनने से कई क्षेत्रों का संपर्क आपस में जुड़ेगा। चिनैनी के लोगों को सड़क बनने से काफी लाभ होगा।
पूर्व सरपंच करनैल सिंह का कहना था कि मौजूदा समय में क्षेत्र में सड़क मार्ग न होने से गांववासियों को पिछले कई सालों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना गांववासियों को नौ किलोमीटर का पैदल सफर तय करके आना जाना पड़ रहा है। अब सड़क की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी की लहर है। इस समय तो रोजाना स्कूल- कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियाें के साथ साथ अन्य गांववासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने लोगों को निजी जरूरत के सामान को भी अपने कंधे पर लादकर ले जाना पड़ता है। सड़क बनाने को लेकर वह पिछले काफी लंबे समय से सरकार से गुहार लगाने के साथ ही क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
अब लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे अहम रोल सड़क का होता है क्योंकि बिना सड़क के किसी भी क्षेत्र में विकास होना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार व विभाग का आभार प्रकट किया।
कोट..
विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-सुधांशु जेई, पीएमजीएसवाई विभाग