{"_id":"664514c2d475abd9e60302f2","slug":"udhampur-sports-cricket-trial-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-110668-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: क्रिकेट ट्रायल में 51 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: क्रिकेट ट्रायल में 51 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 16 May 2024 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम में टेनिस बाल क्रिक्रेट जोनल अंतर स्कूल ट्रायल एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 14 एवं 17 आयु वर्ग के तहत जोन उधमपुर में 23 सरकारी एवं निजी स्कूलों 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 25 लड़के और 26 लड़कियां शामिल थीं।
बुधवार को प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर दीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिला अधिकारी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खेल के माध्यम से बच्चों के होन शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में चयनित किए जाने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सभी ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर जसविंद्र सिंह, रवि सिंह जसवाल, अजीत सिंह, भूपिंद्र सिंह, दीपिका मन्हास, आशा मिनाक्षी, सोनाली, रोशी गुप्ता, विक्की शर्मा, अशोक शर्मा, अंशू भरत खन्ना, ममता, अनुराधा, सुनील आदि मौजूद थे।
फोटो सहित