{"_id":"5d4f22498ebc3e6ce212b5ac","slug":"udhampur-shops-are-open-udhampur-news-jmu1911275172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बाजार रहा खुला, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बाजार रहा खुला, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन
उधमपुर कोर्ट रोड की दुकानों पर भी भीड़ रही।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। प्रशासन की तरफ से छूट दिए जाने पर लगातार तीसरे दिन भी धारा 144 लागू रखने के बावजूद देविका नगरी का बाजार सुबह से शाम तक खुला रहा। लोगों ने बाजार पहुंच कर ईद व रक्षाबंधन को लेकर जमकर खरीदारी की। शहर में लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहे। हर आने जाने वाले पर सुरक्षाकर्मियों ने नजर रखी।
शनिवार को प्रशासन ने सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाजार को खोलने की इजाजत दी थी, लेकिन बाजार बाजार में रौनक सुबह करीब दस बजे ही छा गई थी। दस बजे तक ज्यादातर दुकानें खुल चुकी थी और लोगों ने दुकानों में खरीदारी करना भी शुरू कर दिया था। दोपहर तक तो सैकड़ों की संख्या में बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंच गए थे। जिले के ज्यादातर इलाकों से यात्री वाहनों में सवार होकर उधमपुर पहुंचे और लोगों ने घंटों तक जमकर खरीदारी की। दिन बढ़ने के साथ लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी चली गई। शनिवार को भी लोगों ने ज्यादातर ईद व रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी की। शाम करीब पांच बजे एक एक कर दुकानों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया। बाजार खुलने के साथ ही ट्रांसपोर्टरों का भी चल पड़ा है।
बाजार खुलने पर तीसरे दिन भी पूरा शहर छावनी में तब्दील था। शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षाबल तैनात थे। सुरक्षाबल हर स्थिति से निपटने की तैयारी के साथ पहुंचे हुए थे। ज्यादातर मार्गों पर अभी भी कंटीली तार रखी हुई है। इनसे मार्गों को बंद नहीं किया गया है। जरूरत पड़ने पर इनसे तुरंत मार्ग बंद किए जा सकते हैं। पूरा दिन एमएच चौक, इंदिरा चौक, सैला तालाब, सलाथिया चौक, गोल मार्केट, टाउन हाल चौक, बस अड्डा, मेटाडोर सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षाबल मुस्तैदी के साथ तैनात थे और हर जाने वाले पर नजर रखे हुए थे।