फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Shiv Nagar, Bidu Sharma, Women Empowerment

Udhampur News: निशुल्क प्रशिक्षण लेकर खोला बुटीक, आज 20 हजार रुपये प्रति माह आमदन

विज्ञापन
Udhampur, Shiv Nagar, Bidu Sharma, Women Empowerment
बिंदु शर्मा, बुटीक संचालिका
- लंबी गली की रहने वाली बिंदू शर्मा के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बना सहारा
विज्ञापन

-अब प्रशिक्षक बनकर अन्य महिलाओं को बना रहीं हुनरमंद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिव नगर में स्थापित स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के सरकारी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से टेलरिंग का प्रशिक्षण हासिल कर लंबी गली उधमपुर की रहने वाली बिंदू शर्मा अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
सरकारी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रोजगार की तलाश में परेशान युवाओं को हुनरमंद बनाकर उनकी किस्मत बदल रहा है। बिंदू शर्मा कहती हैं कि कभी रोजगार की तलाश में वह बहुत ज्यादा परेशान थीं। कई जगह हाथ-पैर मारे लेकिन कहीं मन मुताबिक सफलता नहीं मिली। कई बार अपना स्वरोजगार शुरू करने का विचार भी आया लेकिन धन और किसी काम का प्रशिक्षण नहीं होने की परेशानी ने बाधा खड़ी कर दी।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के शिव नगर में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की जानकारी मिली। यहां कई तरह के प्रशिक्षण निशुल्क दिए जाते हैं। यह संस्थान उनके कॅरिअर के लिए डूबते को तिनके का सहारा साबित हुआ। इसने उनकी जिंदगी की दशा और दिशा बदल दी। एक महीने का टेलरिंग का कोर्स पूरा करने के बाद संस्थान की सहायता से उन्होंने लंबी गली में ही अपना बुटीक खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो साल से खुद का स्वरोजगार शुरू करने के बाद आसानी से प्रति माह लगभग 20 हजार रुपये कमा रही हैं। इसके अलावा इसी संस्थान में उन्हें प्रशिक्षक के तौर पर भी अतिरिक्त काम मिला है जिससे वह अन्य युवतियों और महिलाओं को भी स्वरोजगार के हुनर सिखा रही हूं। घर परिवार की अन्य जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक जिम्मेदारियों में भी भागीदारी निभाने से एक अनोखा आत्मविश्वास जागता है। यह आत्मनिर्भर होने की खुशी देने के साथ जीवन को भी आसान बनाता है।

रोजगार की तलाश में परेशान अन्य युवतियों व महिलाओं को भी उनका यही संदेश है कि सरकार की ओर से चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास अवश्य करें। यह न सिर्फ आपकी आमदनी का जरिया बनेगा बल्कि आपके अंदर महिला आत्मनिर्भरता का जोश भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed