{"_id":"68b0bba0b58dd0fc8b077895","slug":"udhampur-school-will-closed-two-days-more-department-issue-order-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126812-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पांच दिन से स्कूल बंद, दो दिन और नहीं खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पांच दिन से स्कूल बंद, दो दिन और नहीं खुलेंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। खराब मौसम के चलते बीते पांच दिन से बंद सरकारी और निजी स्कूल मौसम में सुधार के बावजूद दो दिन और नहीं खुल पाएंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उन सभी क्षेत्रों में ऑलनाइन कक्षाए लगाने को कहा गया है, जहां उचित नेटवर्क और बिजली की उपलब्धता है।
मौसम में सुधार के बावजूद अभी भी कहीं-कहीं पर स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क बंद हैं, कहीं भूस्खलन से मिट्टी धंसने और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा अभी बना हुआ है। इसके अलावा कहीं स्कूली ढांचों को भी नुकसान हुआ है। कई स्कूलों के भीतर पानी और मिट्टी जमा हो गई है।
उधमपुर जिले के भीतर शहर से सटे सरकारी कन्या मिडिल स्कूल बरयाल की सुरक्षा दीवार ढहने के साथ इसके भीतर काफी ज्यादा मिट्टी भर चुकी है। आंगन में जलभराव है। इस मुद्दे को अमर उजाला की तरफ से वीरवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी इस तरह की दुश्वारियों हो सकती है। इसलिए छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर दो दिन के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट...
भारी बारिश से जिले भर में काफी तबाही हुई है। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा। बारिश और बाढ़ की वजह से स्कूली संरचनाओं को हुए नुकसान का फिलहाल सटीक ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं हो पाया है। प्रयास किया जा रहा है कि अगर कहीं कोई समस्या आई है तो उसका जल्द से जल्द निवारण किया जाए।
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर