{"_id":"68cc6457490a9fba5e0d55ea","slug":"udhampur-sbi-rseti-programme-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127561-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने ऋण योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने ऋण योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
उधमपुर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान की तरफ से स्वरोजगार योजनाओं को लेकर अपर रेहम्बल गांव म
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) उधमपुर की तरफ से विभिन्न बैंकिंग सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, ऋण योजनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए अपर रेहंबल गांव में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में एसबीआई आरसेटी के निदेशक अमित कुमार, एनआरएलएम के ब्लॉक मेंटर सोनू शर्मा और आरसेटी उधमपुर के संकाय सदस्य अंकुश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अपने संबोधन में आरसेटी निदेशक ने बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतु आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को आरएसईटीआई द्वारा प्रदान की जाने वाली आवास एवं भोजन सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया और विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकृत आवेदन आमंत्रित किए।
विज्ञापन
वहीं सोनू शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के तहत बैंक ऋण प्राप्त करके अपना उद्यम स्थापित करने के लिए एसवीईपी कार्यक्रम के बारे में भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मनीवाइज से लविश शर्मा, एनआरएलएम से क्लस्टर समन्वयक पुष्पा देवी, मोबिलाइजर तथा अपर रेहंबल गांव से अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।