{"_id":"68780088eb56911135013353","slug":"udhampur-salmadi-government-higher-secondary-school-classroom-problem-will-solve-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125309-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेड़ी में जल्द दूर होगी क्लासरूम की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेड़ी में जल्द दूर होगी क्लासरूम की कमी
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेड़ी में बनेंगें 03 नए क्लास रूम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लगभग 57.67 लाख की लागत से तैयार होंगे तीन कमरे और दो शौचालय
- टेंडर प्रक्रिया जारी जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक उधमपुर के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सलमेड़ी में लगभग 57 लाख 65 हजार रुपये की लागत से परियोजना तैयार की गई है।
इसके तहत स्कूल परिसर में 03 अतिरिक्त क्लास रूम के अलावा लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। जिला मुख्यालय से लगते सलमेड़ी इलाके में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में सुविधाओं ओर बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगभग 54 लाख रुपये की लागत से तीन अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल परिसर के भीतर स्वच्छ भारत मिशन के लड़कों और लड़कियों के लिए 3.65 लाख की लागत से दो शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। जिसका स्कूल प्रशासन सहित शिक्षकों को भी लाभ मिल पाएगा।
खासकर पिछले काफी लंबे समय से स्कूल में क्लासरूम की कमी के कारण स्कूल प्रशासन सहित बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक लगभग 250 से अधिक छात्र इस स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं की भी वार्षिक परिणाम जिले में सबसे बेहतरीन रहता है। ऐसे में कमरों की कमी की वजह से कभी कुछ बच्चों की कक्षा खुले में या आंगन में लगानी पड़ती थी। लेकिन बारिशों के दिनों में वो भी संभव नहीं हो पाता है। जिससे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग की ओर से इस परियोजना को तैयार कर जल्द ही उसे अमल में लाया जाएगा।
परियोजना के तहत निर्माण कार्य की जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग की सौंपी गई है। विभागों की ओर से तीन कमरों, लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय के दो ब्लॉक के टेंडर भी जारी कर दिए गए है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 9 महीनों के अंदर पूरा करने की अवधि रखी गई है।
कोट...
स्कूल परिसर में क्लास रूम की कमी को पूरा करने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूर कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे स्कूल का बुनियादी ढांचा मजबूत होने के साथ शिक्षण प्रणाली में लाभ मिल पाएगा।
- प्रेम नाथ, प्रिंसिपल।