{"_id":"668c86a343400fdcd00c4fbb","slug":"udhampur-road-problem-protest-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-112771-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार रोड किनारे नाले पर स्लैब न डालने पर ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार रोड किनारे नाले पर स्लैब न डालने पर ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
शिवसेना ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धार रोड किनारे ग्रेफ विभाग की ओर से बनाए गए नाले पर स्लैब न होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी आ रही है। इसको लेकर सोमवार को शिव सेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव सेना जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि धार रोड पर सड़क किनारे ग्रेफ विभाग की ओर से लगभग 4 फुट गहरे और लगभग दो फुट चौड़े नाले का निर्माण किया गया है। दोमेल चौक से स्टेट बैंक के सामने तक धार रोड पर कई शोरूम एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इसके चलते यहां पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। यहां नाले पर स्लैब न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी आती है।
प्रदर्शन कर रहे डिंपल अरोड़ा ने कहा कि यहां बारिश के बाद समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। दो दिन पहले बारिश के दौरान नाला पानी से भर गया था। इसे पार करते समय एक महिला उसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अगर कोई छोटा बच्चा नाले में गिर जाता है, तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती है। प्रशासन मामले में हस्तक्षेप करे और ग्रेफ विभाग के माध्यम से समस्या को दूर करवाए।