{"_id":"68bdeab4f6cf45d9a005ef6b","slug":"udhampur-ramnagar-sula-road-closed-udhampur-news-c-202-1-udh1002-127171-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर-सुला मार्ग दस दिन से पड़ा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर-सुला मार्ग दस दिन से पड़ा बंद
विज्ञापन
रामनगर। पिछले दस दिन से रामनगर-सुला मार्ग बंद पड़ा है। यात्री वाहन न चलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग पर पड़ा मलबा जल्द हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरलांग मार्ग से फलाटा डेढ़ किलोमीटर मार्ग भूस्खलन होने से बंद पड़ा है। फलाटा से सुला मार्ग पर कई जगहों पर पस्सियां पड़ी हुई हैं। इस मार्ग पर रामनगर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर कार्य शुरू कर दिया है लेकिन गुरलांग से फलाटा डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया गया।ग्रामीण कई घंटे पैदल सफर तय कर रामनगर पहुंच रहे हैं। एक दिन पहले गांव में एक व्यक्ति बीमार हो गया था। उसे पालकी में डालकर दो घंटे पैदल सफर तय कर कंधों पर उठकर रामनगर अस्पताल तक पहुंचाया गया।
ग्रामीणों ने बताया रामनगर सुला मार्ग बंद होने से प्रिया, संथल, रांगढ़, बदाल,सत्या, गलियां तलाब,कटवालत अन्य गांव में हजारों के करीब आबादी यातायात सेवा से वंचित हो रहे हैं। पिछले दस दिनों से इस मार्ग के कई हिस्सों पर भूस्खलन होने से पहाड़ से भारी मात्रा की तादाद में मलबा मार्ग पर आ गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना डिवीजन उधमपुर अपना डेढ़ किलोमीटर मार्ग खोलने का बिल्कुल प्रयास नहीं कर रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उधमपुर डिविजन पीएमजीएसबाई विभाग से मांग की है कि बंद पड़े मार्ग को खोलने का कार्य शुरू करें।