फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, awareness

Udhampur News: पानी उबाल कर पीएं, ओआरएस का भी करें सेवन

Thu, 18 Jul 2024 06:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, awareness
डायरिया रोको अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर रांग में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

चिकित्सा टीम ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डायरिया से बचने के लिए लोग पानी को उबाल कर पीएं और ओआरएस का भी अधिक मात्रा में सेवन करें। यह अपील चिकित्सा टीम ने स्वास्थ्य विभाग के डायरिया रोको अभियान के तहत ब्लॉक रामनगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रांग में आयोजित जागरूकता शिविर में की है।
टीम ने बताया कि डायरिया से तभी बचा जा सकता है, जब सावधानियाें के साथ-साफ-सफाई का भी ध्यान रखेंगे। साथ ही प्रतिभागियों से अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। चिकित्सकों ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है। ज्यादातर पीने का पानी दूषित होता है। इसलिए सभी को चाहिए कि पानी को बिना उबाले नहीं पीना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से निशुल्क ओआरएस के पैक्ट व दवाइयां वितरित की गईं। बीएमओ रामनगर डॉ. हरविंद्र सिंह ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डायरिया से बचने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसलिए लोग सावधानी बरतें और उबाल कर ही पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed