{"_id":"66788de0c4170e4801006fd7","slug":"udhampur-ramban-child-death-case-udhampur-news-c-202-1-udh1005-112271-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिशु की मौत मामले में जांच समिति आज सौंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिशु की मौत मामले में जांच समिति आज सौंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
जिला अस्पताल रामबन की घटना, चार जूनियर स्टाफ नर्सों को किया गया है निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जिला अस्पताल रामबन की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में नवजात की मौत मामले में चार जूनियर स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मामले में गठित समिति सोमवार को रिपोर्ट सौंपेगी।
जानकारी के अनुसार गर्भवती मोनिका देवी ने वीरवार को जिला अस्पताल में लड़के को जन्म दिया। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसे बचाया नहीं जा सका। उसे जिला अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया था। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने बच्चे को ठीक से नहीं संभाला। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र त्रिशाल ने जांच पूरी होने तक चार जूनियर स्टाफ नर्स (जेएसएन) सुलचना देवी, मेहनाज बानो, कुरत उल निसा और शबनम अख्तर को निलंबित कर दिया। जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो सोमवार को रिपोर्ट सौंपेगी।