{"_id":"664685ab7ec48b6f570184d4","slug":"udhampur-ramban-accident-one-death-udhampur-news-c-10-1-jam1007-361922-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पोल्ट्री लदा मिनी ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पोल्ट्री लदा मिनी ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
Fri, 17 May 2024 03:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 17 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल के टोल प्लाजा इलाके में वीरवार दोपहर को पोल्ट्री लदा मिनी ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वशारत अहमद मटू पुत्र गुलाम मोहम्मद मटू निवासी चचल बनिहाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पोल्ट्री से लदा मिनी ट्रक (जेके19-0557) जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। दोपहर के समय बनिहाल टोल प्लाजा क्षेत्र में उक्त ट्रक अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और घायल को बाहर निकाल कर उप जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन बनिहाल में मामला दर्ज किया गया है।