फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Rakshabandhan, Sisters Purchase Rakhi, Rush in Market

Udhampur News: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक, राखी की खरीदारी शुरू

विज्ञापन
Udhampur, Rakshabandhan, Sisters Purchase Rakhi, Rush in Market
उधमपुर में रक्षा बंधन को लेकर आदर्श कॉलोनी में थोक विक्रेता की ओर से सजाई गई राखियां। 
- पांच रुपये से लेकर 400 तक की राखी उपलब्ध, रामलला व राम मंदिर वाली राखी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। बहनों ने आपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी की खरीदारी शुरू कर दी है।
बाजार से लेकर गलियों तक सैकड़ों दुकानें रंगबिरंगी राखियों से सज गई हैं। पूरा बाजार अलग-लग तरह की राखी से सजा है। इनमें पांच रुपये से लेकर 400 तक की राखी बाजार में मौजूद है। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी जैसे मोटू-पतलू, छोटा भीम और भी कई प्रकार की राखी बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ स्टोन वाली और रामलला व राम मंदिर वाली राखी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

सोने और चांदी की राखी भी बहनें अपने भाइयों के लिए खरीद रही हैं। इस बार बाजार में रक्षा बंदन के त्योहार को लेकर बाजार में काफी रौनक वाला माहौल बना हुआ है। इसमें डाकघर बहनों की राखी उनके भाइयों तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खासकर उन भाई-बहनों के लिए यह डाकघर सूत्रधार का काम करते हैं जो भाई बहन कामकाज या फिर शिक्षा की वजह से एक-दूसरे से दूर हैं और किन्हीं कारणों की वजह से त्योहार में शामिल नहीं हो पाते। करीब एक सप्ताह पहले यह राखी भेजने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंगों की दुकानों भी सजीं
वहीं राखी पर पतंगबाजी भी काफी होती है। अगर बरसात ने राखी के जश्न में भंग नहीं डाली तो पतंग और डोर विक्रेताओं को भी काफी लाभ हो सकता है। मौजूदा समय में जगह-जगह पतंगों की दुकानें सजी हुई हैं। प्रतिबंधित चाइनीज डोर (गट्टू) से पतंग विक्रेता दूगी बनाए हुए हैं ताकि आम आदमी का जीवन खतरे में न पड़ सके। क्योंकि प्रशासन की ओर से भी गट्टू के इस्तेमाल पर कानूनी रूप से पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed