फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Rain, Today School Closed, Land Slide At Various Place

Udhampur News: उधमपुर <bha>@</bha> 144.2 एमएम बारिश, आज बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
Udhampur, Rain, Today School Closed, Land Slide At Various Place
उधमपुर। रद्नौत में अपने मकान में पड़ी दरारों को दिखाता पीड़ित करतार सिंह : व्हाट्सएप
- तवी के अलावा अन्य नदी-नाले उफान पर, रधनौत में कच्चे घर में आई दरारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला उधमपुर में शनिवार रात से रविवार तक 144.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। चंद घंटों में नदी-नाले उफान पर आ गए। कई ग्रामीण लिंक मार्गों पर जगह-जगह पस्सियां गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। शिक्षा विभाग ने सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है।
रविवार को दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में हल्का सुधार नजर आया लेकिन शाम के समय फिर से बादल छा गए। प्रशासन की तरफ से जनता से सतर्क रहने की अपील की गई है। उधमपुर की सीमा के भीतर राजमार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ों के दरकने से फलाटा, खैरी, थर्ड आदि जगहों पर मलबा गिरा और यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में दोपहर तक गुल रही बिजली
तेज बारिश से शहर के भीतर कई बिजली लाइनों में फाल्ट आ जाने से शहर के जखैनी, बाडेयां स्कूल क्षेत्र, शिव नगर, दोमेल, गोल मार्केट, कारगिल हनुमान मंदिर एरिया, चबूतरा बाजार, शक्ति नगर, रेहम्ती, आंबेडकर कालोनी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर प्रिटिंंग प्रेस, फोटोस्टेट इत्यादि बिजली पर निर्भर कारोबार से जुड़े लोगों को बेकार बैठना पड़ा।

पंचैरी में पस्सी गिरने से आवाजाही प्रभावित
बारिश के चलते पंचैरी के चुब्बू नाले में जलस्तर बढ़ जाने और पहाड़ से पस्सी गिरने की वजह से उधमपुर-पंचैरी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। सुबह जब गाड़ियां इस रोड़ पर पहुंची तो उन्हें करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे चालकों के अलावा यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने पस्सी हटाकर सड़क पर फंसी गाड़ियों को आगे रवाना किया।
कच्चे घर के गिरने का खतरा
बारिश ने जहां सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया तो वहीं इससे कई जगहों पर कच्चे घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते तहसील मोंगरी के रधनौत, वार्ड आठ के निवासी करतार सिंह पुत्र संदूर सिंह के कच्चे मकान में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ जाने से गिरने का खतरा पैदा हो गया है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article