{"_id":"68924656aad9f8e2a20a21e2","slug":"udhampur-rain-dandyal-road-water-stored-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126050-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दोपहर बाद हुई एक घंटे की तेज बारिश से दंदयाल सड़क जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दोपहर बाद हुई एक घंटे की तेज बारिश से दंदयाल सड़क जलमग्न
विज्ञापन
बारिश से दंदयाल रोड पर भरा पानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सोमवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। कई जगहों पर कई जगहों पर सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होकर उफान मारते नजर आए। इसके कारण लोगों को आवाजाही को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
हालांकि सोमवार रात को हुई जोरदार बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम में सुधार था और दिन की शुरूआत में धूप भी निकली हुई थी लेकिन दोपहर को एक बजे के बाद बादल छाने के बाद हल्की बारिश हो गई जिसने मौसम को सुहाना बना दिया। इस हल्की बारिश से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे कि शाम को चार बजे के बाद अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंंटे तक हुई इस बारिश से गलियों-सड़कों पर काफी ज्यादा पानी भर गया।
विज्ञापन
खासकर दंदयाल रोड और कल्लर रोड पर इतना अधिक पानी भर गया कि राहगीरों का गुजरना तक मुश्किल हो गया और दुपहिया वाहन चालक भी गिरकर फिसलने लगे। इस बीच कल्लर समेत अन्य कई जगहों पर सीवरेज के चैंबर भी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में बहने लगे जिसने लोगों की परेशानी को अधिक बढ़ा दिया।
विज्ञापन