फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur railway station

जम्मू-कश्मीर में नया रेलवे डिविजन बनाने पर शुरू हो गई चर्चा : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
udhampur railway station
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में नया रेलवे डिविजन बनाने को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। बहुत गंभीरता के साथ इस विषय पर अपनी बात को रेलव और सरकार के समक्ष रखा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रेलवे जम्मू-कश्मीर में नया रेलवे डिविजन बना कर कामकाज में सुधार करे। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन पर मीडियाकर्मियों के साथ बात करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब फिरोजपुर डिविजन बना था तो चार ट्रेनें पठानकोट तक चलती थीं। 1972 में जम्मू रेलवे स्टेशन बना और ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई। अब तो उधमपुर और कटड़ा तक कई ट्रेनें चलने लगी हैं। जब ट्रेन घाटी तक चलने लगेगी तो इसकी संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर से अधिकारियों के लिए हर रोज जम्मू-कश्मीर पहुंचना संभव नहीं होता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में नया रेलवे डिविजन बनने के बाद काम में तेजी आएगी और इससे रेलवे सेवा को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पहले उचित स्थान की जरूरत होगी और उधमपुर भी इसके लिए उचित स्थान है। लेकिन यह निर्णय सभी तरह के नजरिए के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाटी तक ट्रेन को पहुंचाने के लिए बहुत तेजी से काम चल रहा है और पूरी उम्मीद है कि 2023 के अंत में या फिर 2024 के शुरूआत में रेलवे लिंक के जरिए कश्मीर भारत के साथ जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेना के अधिकारियों ने इस प्रयास को सहारा
जितेंद्र सिंह ने कहा, रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम पर रखे जाने के प्रयास को सेना के अधिकारियों ने भी सराहा है। इसको लेकर सेना के अधिकारियों के साथ बैठने का अवसर मिला तो अधिकारियों का कहना था कि यह नई शुरूआत है। अब भविष्य में अन्य शहीदों के नाम पर भी कई रेलवे स्टेशन के नाम रखे जा सकते हैं। सेना के लिए भी इस मांग को रखने का रास्ता खुल गया है। हमारे देश में रेलवे यातायात का सबसे बड़ा नेटवर्क है और इसके जरिए शहीदों को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed