फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur Railway Station, Named Show in online Rail ticket Booking

Udhampur News: ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग में अब शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के साथ वापस जुड़ा उधमपुर का नाम

विज्ञापन
Udhampur Railway Station, Named Show in online Rail ticket Booking
उधमपुर।शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन उधमपुर की तस्वीर। संवाद
उधमपुर। लगभग दो वर्ष पहले बदले गए रेलवे स्टेशन के नाम के साथ अब उधमपुर भी जोड़ दिया गया है। यह जानकारी वीरवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. जतिंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की। इसी के साथ इस मुद्दे को चले आ रहे विवाद पर विराम लग गया।
विज्ञापन

वर्ष 2023 सितंबर में उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन कर दिया गया था। इसका शहरवासियों ने स्वागत किया और उधमपुर के बलिदानी के सम्मान में लिए गए इस फैसले की सराहना भी की थी लेकिन ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग प्रणाली से उधमपुर नाम को हटा दिया गया। बुकिंग करने पर स्टेशन का नाम सिर्फ एमसीटीएम उपयोग में लाया जाने लगा। इससे यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुकिंग के दौरान उधमपुर रेलवे स्टेशन खोजने में सभी को दिक्कत आने लगी। विभिन्न संगठनों व शहरवासियों ने भी उधमपुर की पहचान को खत्म करने का आरोप लगाया। इसको लेकर कई प्रदर्शन और जगह-जगह विरोध भी हुए। वीरवार को सांसद डॉ. जतिंद्र सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि हमारे अनुरोध पर उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम इस धरती (उधमपुर) के वीर सपूत शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्णय ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस क्षेत्र को दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दोहराया है। हालांकि कम्प्यूटरीकृत टिकटिंग प्रणाली में गंतव्य का नाम उधमपुर डिफॉल्ट रूप से छूट गया था लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इस त्रुटि को सुधार लिया गया है। उधमपुर के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि हवाई अड्डा बहुत जल्द नागरिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देर से आए पर दुरुस्त आए
बलिदानी के सम्मान के साथ उधमपुर की पहचान को भी बरकरार रखने के लिए संघर्ष किया गया लेकिन देर आए पर दुरुस्त आए। उधमपुर की पहचान उसके नाम के साथ है। रेलवे स्टेशन पूरे देश को उधमपुर के साथ जोड़ता है ऐसे में स्टेशन से उधमपुर का नाम गायब होना चिंताजनक था

- महेश बनाथिया, समाजसेवक
---

रामनगर स्टेशन के लिए भी करें प्रयास

रेलवे स्टेशन के साथ उधमपुर का नाम वापस जुड़ने से काफी खुशी है। इसके लिए कई बार सांसद डाॅ. जतिंद्र से भी गुजारिश की गई। आखिरकार उधमपुर की पहचान और शहीद के सम्मान को ध्यान में रखकर उचित लिया गया है। इसी तरह रामनगर स्टेशन का नाम भी बदलकर रोंदोमेल स्टेशन रखने के प्रयास भी होने चाहिए।

- अनिल अरोड़ा, पूर्व पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article