{"_id":"66259c9c83a9e61d650488b4","slug":"udhampur-problem-open-gym-udhampur-news-c-202-1-udh1007-109773-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पार्क में जिम का बिगड़ा स्वास्थ्य, लापरवाही से लगी बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पार्क में जिम का बिगड़ा स्वास्थ्य, लापरवाही से लगी बीमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड नंबर 18 में पड़ने वाले हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क में ओपन जिम में उपकरण 3 महीने से खराब हैं। इससे जिम करने के लिए आने वाले युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर दो महीने पहले युवा नगर परिषद के अधिकारियों से मिलकर मरम्मत करवाने की गुहार लगा चुके हैं। हालांकि दो माह बाद मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे युवाओं में रोष है।
स्थानीय सुमित सूरी ने कहा कि अगर नगर परिषद की ओर से पार्क में जिम की सुविधा दी गई है, तो इसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी परिषद की है। मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने से जिम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य युवा रंजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद की ओर से खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत करवाने का एक महीने के भीतर आश्वासन दिया गया था। लेकिन तीन माह बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। अभी नगर परिषद की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जमील खान ने कहा कि पार्क में जिम इसलिए लगाया गया था कि युवा नशे की ओर जाने की बजाय जिम में आकर कसरत करें और अपनी सेहत बनाएं। लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है। खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत जल्द करानी चाहिए। लोविश शर्मा ने कहा कि जब पार्क में जिम की सुविधा दी गई थी, तो खुशी हुई थी कि इसके लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।। लेकिन तीन माह से जिम के कई उपकरण खराब हैं।
विभाग की ओर से फिर से टीम को मौके पर भेजकर खराब पड़े उपकरणों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद विभाग से बात की जाएगी। फिलहाल जिम की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। आचार संहिता खत्म होने के बाद ही संबंधित विभाग से बात कर खराब हुए उपकरणों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर