फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, problem, kanthgali mallet road

Udhampur News: अधूरी कैंथगली-मालत सड़क लीलने लगी जिंदगियां

Thu, 02 May 2024 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 02 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
udhampur, problem, kanthgali mallet road
उच्चा नाले पर 98.66 लाख से पुल प्रस्तावित, देरी के चलते सोमवार रात को बारिश में हुआ हादसा
विज्ञापन

31 किमी लंबी सड़क का काम लक्ष्य के तीन साल बाद भी पूरा नहीं
12 पंचायतों के लोगों को मिलनी है सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों के ढांचागत विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से सड़कों के विकास के लिए धनराशि उपलब्ध करवाएगी जा रही है। लेकिन, जमीन स्तर पर लापरवाही और ठेकेदारों की लेटलतीफी ग्रामीणों के गले की फांस बनती जा रही है। कैंथगली-मालती सड़क पर सोमवार देर रात बारिश के बीच उच्चा नाले पर प्रस्तावित पुल का निर्माण न होने का खामियाजा दो बाइक सवार युवकों को भुगतना पड़ा है। अभी भी युवक लापता है। यह पुल 98.66 लाख की लागत से बनना है और पैसा भी आ चुका है, लेकिन सड़क के निर्माण लक्ष्य के तीन साल बाद भी अभी तक काम ही शुरू नहीं हो पाया है।
पीएमजीएसवाई के तहत पंचैरी ब्लॉक की 31 किलोमीटर लंबी कैंथगली-मालती सड़क का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था, लेकिन 2021 की तय सीमा के बाद आज तक अधूरा है। इस सड़क पर 12 पंचायतों के लोगों लाभ मिलेगा। लेकिन संबंधित ठेकेदारों की ओर से देरी के चलते अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। परियोजना के तहत इस सड़क पर पुलों का काम भी अधूरा है। इसी देरी के चलते लांदर के उच्चा पुल में हादसा हुआ है, जिसके शिकार दो बाइक सवार युवक बने हैं। इनमें से एक अभी तक लापता है। इस तरह के हादसे पहले भी होते रहे हैं। खराब गुणवत्ता और काम में देरी को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है और उन्होंने सरकार से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हर मंच पर उठाई समस्याएं, नहीं हुआ निदान
क्षेत्रवासी करतार चंद, पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार, राजेंद्र कुमार और बलबीर सिंह ने कहा कि यह आम जनता का पैसा है और इसका प्रयोग सही तरीके से होना चाहिए। इस संबंध में ब्लाक दिवस, वैक टू विलेज प्रोग्राम, केंद्रीय मंत्रियों, सचिवों के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरों के दौरान समस्याओं को उठाया था लेकिन आज तक कोई सुध नहीं ली गई है। कई स्थानों पर सड़क वाहन चलाने लायक नहीं है, जिस कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। मालती-गलियोत सड़क की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की गुणवत्ता और समय पर परियोजनाओं को पूरा करना प्राथमिकता है। पारदर्शी व्यवस्था और जनहित के लिए सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। भ्रष्टाचार व्यवस्था को खोखला करता है, जिस पर कड़ा प्रहार करने की जरूरत है। इस संबंध में सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग है।


- जसवीर सिंह, डीडीसी सदस्य, पंचैरी-मोंगरी



विभाग की ओर से ठेकेदार को नोटिस भी जारी कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द उच्चा पुल का निर्माण कार्य को शुरू करे। निर्माण कार्य में इसलिए देरी हुई है क्योंकि पुल का डिजाइन नहीं बन रहा था। लेकिन अब पुल का डिजाइन बना लिया गया है ओर जल्द ही पुल का निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
- नीरज वेद, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed