{"_id":"68a6365dd0e73f41aa0f260c","slug":"udhampur-pmgsy-road-will-built-chak-sanayal-udhampur-news-c-10-jmu1045-690665-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गणपति मराड़ा माता से चक सन्नानाल तक बनेगी 19 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गणपति मराड़ा माता से चक सन्नानाल तक बनेगी 19 किमी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ने गणपति मराड़ा माता से चक सन्नानाल तक 19 किलोमीटर सड़क बनाने के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सड़क के बनने से कई पंचायतों का आपस में संपर्क जुड़ेगा। क्षेत्र में सड़क बनाने की लोगों की काफी पुरानी मांग थी।
दूसरी ओर विभाग की ओर से सड़क बनाने को लेकर डीपीआर तैयार की जा रही है ताकि जल्द से जल्द क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो सके। पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर कई बार सरकार व प्रशासन से मांग की गई थी ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके। क्षेत्रवासियों की काफी पुरानी मांग पूरी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से चक सन्नानाल से मराड़ा माता के दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। गांवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट..
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। डीपीआर तैयार की जा रही है। सरकार से इसकी मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-साहिल खजूरिया,
पीएमजीएसवाई, विभाग