फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Pancheri, Villagers Gave Warning, Demand For Road Repair

Udhampur News: 11 तक सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो कैंथगली में करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
Udhampur, Pancheri, Villagers Gave Warning, Demand For Road Repair
पंचैरी-मोंगरी सड़क की मरम्म्त की मांग करते स्थानीय जनप्रतिनि​धि।
- ग्रामीणों ने पंचैरी और मौंगरी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर 100 करोड़ बर्बाद करने का लगाया आरोप, दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी और मौंगरी क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग (पीएमजीएसवाई) को 11 अगस्त तक सड़क पर पड़े गड्ढों और जल निकासी की खराब स्थिति को सुधारने की चेतावनी दी है। तय समय सीमा तक मरम्मत कार्य शुरू न करने पर कैंथगली में चक्का जाम कर पंचैरी और मौंगरी मार्ग बंद करने का एलान किया है।
पंचैरी-मोंगरी रोड की दयनीय स्थिति को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सोमवार को रोष व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण और सुधार कार्य कराया गया था लेकिन सारी राशि बर्बाद हो गई। निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इसके परिणामस्वरूप सड़कें कुछ ही समय में टूट गईं और जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

उनका यह भी कहना था कि वे लोग लगातार विभाग और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खराब सड़कों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, आम जनता और पर्यटन को भारी नुकसान हो रहा है। विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से सड़कों पर फैली अव्यवस्था को दूर करने के लिए अगर 11 अगस्त से पहले मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा और इससे पैदा होने वाली अव्यवस्था की सारी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि मरम्मत कार्य में मिट्टी या अन्य घटिया सामग्री का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। अगर उसके बावजूद कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह की लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मरम्मत कार्य में सिर्फ निर्धारित बारीक डस्ट, रेत और बजरी जैसी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए। यदि विभाग समय रहते कदम नहीं उठाता है तो जनता को मजबूर होकर चक्का जाम करना पड़ेगा। प्रदर्शन के समर्थन में डॉ. मुल्ख राज भमागी, सूरत सिंह, पूर्व नायब सरपंच खजूर सिंह, जरनैल सिंह, नसीब सिंह, प्रमोद सिंह, रिंकू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed