फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Pakhlai, Rain, Danger on House

Udhampur News: पखलाई में गिरने की कगार पर मकान, मदद की गुहार

विज्ञापन
Udhampur, Pakhlai, Rain, Danger on House
उधमपुर। पखलाई में सत्या देवी के मकान को पहुंचा नुकसान। संवाद - फोटो : मथुरा
उधमपुर। जिला मुख्यालय से कुछ देरी पर पखलाई इलाके में लगातार जारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी उनको किसी प्रकार की सहायता प्रदान नहीं की जा रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण लगातार हो रही बारिश के कारण ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। पखलाई की ही रहने वाली सत्या देवी के कच्चे मकान का कुछ हिस्सा ढह गया है। छत से पानी टपकना शुरू हो गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति खेती करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी हो गई है। जबकि दो बेटे हैं। इनमें से एक शादीशुदा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पति, बेटी और बेटे के साथ तीन कमरों के कच्चे मकान में रह रही थीं लेकिन बारिश के कारण दो कमरे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जो किसी भी समय गिर सकते हैं। सत्या देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपने मकान को पक्का करने के लिए वो कई बार पंचायत प्रतिनिधियों व संबंधित विभाग से गुहार लगा चुकी हैं लेकिन मात्र आश्वासन के अलावा किसी ने उनकी मदद करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed