फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, One Dengue Case, Venus Case

Udhampur News: डेंगू का एक नया मामला सामने आया, कुल संख्या आठ

विज्ञापन
Udhampur, One Dengue Case, Venus Case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मौजूदा समय में चल रहे डेंगू सीजन के चलते अब डेंगू धीरे धीरे अपने डंक को तेज करने लगा है। जिसके चलते मौजूदा समय में धार रोड पर स्थित वीनस चौक के पास से एक नया डेंगू पॉजिटिव का मामला शनिवार को सामने आया है। जिसके चलते जिला में अब डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले जिला में डेंगू पॉजिटिव के 7 मामले थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव को लेकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विभाग की टीम द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही सावधानियां बताई जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगू के डंक से बचाया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि अब तक आए डेंगू पॉजिटिव मामलों में कुछ मामले शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू पॉजिटिव आए मरीजों के घरों व उनके क्षेत्रों में फॉगिंग करने के साथ ही लोगों को अपने घरों में साफ सफाई व पानी का न जमा करने की हिदायत दी जा रही है। वहीं जिला में अब तक डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग की टीमें लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के साथ ही उन्हें जागरूक भी कर रही हैं। इसके साथ ही टीम द्वारा जिन क्षेत्रों से डेंगू पॉजिटिव के मरीज आ रहे है उन क्षेत्रों में फॉगिंग भी की जा रही है।
-जोगिंद्र सिंह, डीएमओ स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed