{"_id":"667caac09490f6f00d048184","slug":"udhampur-northern-commond-vijay-divis-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-112369-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बलिदानियों की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बलिदानियों की शहादत को किया नमन
Thu, 27 Jun 2024 05:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी कमान मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में हुई संगीतमय संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उत्तरी कमान मुख्यालय में बुधवार को कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जीओसी-इन-सी उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार मुख्य अतिथि थे। इस दौरान बलिदानियों की शहादत को नमन किया गया।
संगीतमय संध्या कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध गायक और संस्थापक एकम सत्त फाउंडेशन अमेया डबली की ओर से किया गया। इस दौरान संगीत समारोह देश भक्ति और विविधता में एकता की थीम पर आधारित धुनें गूंजती रहीं। उत्तरी कमान जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई और अमेया डबली और उनकी टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। संगीत कार्यक्रम में बहादुर सैनिकों को एक समृद्ध श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उधमपुर सैन्य स्टेशन के पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों ने भाग लिया।