फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, women empowerment news

Udhampur News: डबरैह की निशा फास्ट फूड अचार व जैम कर रहीं तैयार

Sat, 30 Aug 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, women empowerment news
अचार और जैम बनाने की इकाई शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को भी कर रहीं प्रेरित
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर के डबरैह गांव की निशा देवी ने फास्ट फूड के साथ अचार और जैम बनाने की इकाई शुरू की है। इससे वे न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर हुईं हैं बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी अपनी इकाई पर अचार व जैम बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें भी स्वोजगार के काबिल बनाने का काम कर रहीं हैं।
इस स्वरोजगार से पहले निशा भी अन्य युवाओं की तरह सरकारी रोजगार की तलाश में थी लेकिन बाद में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से फास्ट फूड और अचार व जैम बनाने का प्रशिक्षण लेकर अब अपना स्वरोजगार शुरू कर दूसरों को रोजगार देने के काबिल बन चुकी हैं।
विज्ञापन

इंटर पास निशा देवी कहती हैंं कि घर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान के इस महंगाई के दौर में महिलाओं का भी आत्मनिर्भर होना जरूरी बन चुका है।
मैं भी शादी के बाद कुछ साल घरेलू काम काम में ही व्यस्त रही लेकिन बाद में आर्थिक हालत में उतार चढाव आने लगा तो खुद का स्वरोजगार शुरू करने की सोची। इसके लिए दो साल पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से फास्ट फूड और अचार व जैम बनाने का प्रशिक्षण लिया और अपना युनिट खोल कर काम शुरू कर दिया। इससे हर महीने 15 से 20 हजार की आमदन हो रही है, अब अपने इस काम को विस्तार देने की योजना बना रहीं हूं। गांव की अन्य महिलाओं को भी अपने इस स्वरोजगार में शामिल किया है। इससे उन्हें रोजगार भी मिल रहा है और वे प्रशिक्षित भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed