फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, wheather news

Udhampur News: दो दिन तक माैसम साफ रहने के बाद फिर बारिश

Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, wheather news
लोगों को सता रहा नुकसान होने का डर
विज्ञापन

उधमपुर। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार बाद दोपहर बारिश शुरू हो गई। इसके चलते लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ तीन दिनों तक लगातार बारिश से पीड़ित परिवारों को नुकसान होने का डर सता रहा है।
गौरतलब है कि दो दिन तक मौसम साफ रहने के चलते आसमान पर बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप निकलती रही। बारिश के चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को बारिश के चलते सड़क पर जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों के मकान बारिश की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त होने व कई मकानों में आई दरारों के चलते मकान गिरने का डर सताने लगा है। इतना ही नहीं बारिश के चलते कई रेहड़ी व फड़ी वालों को अपना कामकाज भी बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले से मौसम खराब होने व बारिश होने की जानकारी दी थी। दोपहर एक बजे के आधा घंटे के लिए हल्की बारिश हुई । इसके बाद हल्की सी धूप निकलने के बाद शाम साढ़े छह बजे एक बार फिर से आसमान पर काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 25 जबकि न्यूनतम 21 रहा। शनिवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed