{"_id":"667f45609b88e0eaf20b0b54","slug":"udhampur-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-112419-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर के साहिल पहलवान ने दिल्ली के प्रवीण को हरा जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर के साहिल पहलवान ने दिल्ली के प्रवीण को हरा जीती बड़ी माली
विज्ञापन
रामनगर। दिहाड़ी गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। रामनगर के तागण के साहिल पहलवान ने 7000 रुपये की पहली बड़ी माली जीती। उन्होंने दिल्ली के प्रवीण को हराकर खिताब अपने नाम किया। दंगल का आयोजन सूबेदार करतार शर्मा ने दंगल कमेटी दिहाड़ी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से किया। आयोजन पंचायत घर के पास दबड़ स्थल पर हुआ।
दंगल दोपहर चार बजे आरंभ हुआ और शाम 8 बजे समाप्त हुआ। दंगल में 45 कुश्तियां करवाई गईं। इसमें यशपाल शर्मा ने लाकड़ी की भूमिका निभाई। इसमें दिल्ली, लुधियाना, कठुआ, रों दोमेल, रामनगर के सत्या व तागण के पहलवानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
दंगल में 7 हजार, 5 हजार और 3500 रुपये पुरस्कार की तीन बड़ी मालियां करवाई गईं। सबसे बड़ी माली की कुश्ती साहिल पहलवान के नाम रही तो दूसरी कुश्ती में रों दोमेल के अकरम पहलवान और रामनगर के काजी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें काजी रामनगर ने अकरम पहलवान को हराया। तीसरी कुश्ती लुधियाना के संजीत पहलवान और रामनगर के सादिक पहलवान के बीच हुई। इसमें सादिक ने कुश्ती जीत ली। विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर दिहाड़ी के पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह, सूरम चंद, गंधर्व सिंह, धर्मपाल, मुल्ख राज, कुलदीप कुमार, मदनलाल, काकू राम, मंडू बडगोत्रा अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।