फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

Udhampur News: दोनों सब कांट्रेक्टर को देविका परियोजना का चार महीने में पूरा करना होगा काम

Thu, 23 Mar 2023 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। देविका परियोजना के कार्य को पूरा करने के लिए दोनों सब कांट्रेक्टर ने काम शुरू कर दिया है। लेकिन इनको जिला प्रशासन और नगर परिषद ने चार महीने के अंदर काम पूरा करने का समय दिया है। अब पुराना कांट्रेक्टर कोई काम नहीं करेगा, उसको अब देविका परियोजना से अलग कर दिया गया है। सब कांट्रेक्टर के काम शुरू करने पर शहरवासियों में भी अब उम्मीद जगी है कि दिए गए समय अनुसार काम पूरा होगा और उनकी सड़कों व गलियों की हालत सुधरने के साथ सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
देविका परियोजना के तहत 2019 में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शुरू किया था। इस परियोजना के तहत कंपनी ने पूरे शहर में 110 किलोमीटर से अधिक सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के साथ उखाड़ी गई सड़कों व गलियों की हालत सुधारना था। साथ ही तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नौ आईपीएस का भी निर्माण करना था। लेकिन इस कंपनी के काम शुरू करने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गए। कंपनी की लेट लतीफी के कारण समय पर काम पूरा नहीं हो सका और शहरवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंपनी की लचर कार्यप्रणाली को लेकर दो बार सरकार की तरफ से कंपनी को जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन फिर भी कंपनी के काम में कोई सुधार नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और जिला प्रशासन ने कंपनी को 31 जनवरी तक काम पूरा करने का समय दिया, लेकिन कंपनी इसका काम पूरा करने में विफल रही।
विज्ञापन

इसलिए यूईईडी ने मार्च के पहले सप्ताह में बचे हुए कार्य गोपाल कंस्ट्रक्शन से लेकर दो नए सब कांट्रेक्टर को सौंप दिए। कागजात की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूईईडी, जिला प्रशासन और नगर परिषद ने दोनों सब कांट्रेक्टर के साथ बैठक कर दोनों को चार महीने के अंदर देविका परियोजना का काम पूरा करने का समय दिया है। दिशा निर्देश मिलने के बाद दोनों सब कांट्रेक्टर ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
यूईईडी दोनों कांट्रेक्टर को दिए हैं 20.52 करोड़ रुपये के कार्य
यूईईडी पहले सब कांट्रेक्टर को 8.74 करोड़ रुपये के कार्य दिए हैं। यह कांट्रेक्टर बचे हुए साढ़े तीन किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के साथ सड़कों की हालत सुधारने का काम करेगा। जबकि दूसरे सब कांट्रेक्टर को 11.78 करोड़ रुपये में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट-1 के कार्य को पूरा करने काम दिया है। यह कांट्रेक्टर बचे हुए कार्य को पूरा करने के साथ बिजली व अन्य व्यवस्था करेगा।

---------------------------
बैठक का आयोजन कर दोनों सब कांट्रेक्टर को चार महीने के अंदर काम को पूरा करने का समय दे दिया गया है। दोनों कांट्रेक्टर का काम करने का रिकार्ड अच्छा है और उम्मीद है कि अब यह कार्य चार महीने के अंदर पूरा हो जाएगी और इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।
डा. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed