फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news jammu kishmir

कैसे लिखेंगे उत्तर, जब स्कूल में नहीं हैं लेक्चरर

विज्ञापन
udhampur news jammu kishmir
उधमपुर/पंचैरी। करीब तीन महीने बाद विंटर जोन में शुरू होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी के छात्र व छात्राओं की नींद उड़ चुकी है। सेशन खत्म होने को हैं और अभी तक शिक्षा विभाग ने स्कूल में लेक्चरर नियुक्त नहीं किए हैं। छात्राओं का कहना है कि जब परीक्षा होगी तो समझ नहीं आ रहा है कि वह लिखेंगे क्या, क्योंकि जानकारी होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने कोई अस्थायी लेक्चरर भी स्कूल में नियुक्त नहीं किया है।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, जियोलाजी, बॉटनी, हिस्ट्री, एजूकेशन, फिजिकल एजूकेशन के पद कई महीनों से खाली पड़े हैं। इसके अलावा तीन टीचर, एक मास्टर ग्रेड के शिक्षक का भी पद खाली पड़ा है। लेक्चरर न होने के कारण 11वीं व 12वीं की शिक्षा पूरे सेशन में बुरी तरह से प्रभावित रही है। विद्यार्थी कक्षा के अंदर लेक्चरर के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई लेक्चरर स्कूल नहीं पहुंच सका। जानकारी के बावजूद भी शिक्षा विभाग के सीईओ सहित किसी अधिकारी ने इसको लेकर प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में उनकी बोर्ड परीक्षा आरंभ हो जाएगी और वह परीक्षा में क्या लिखेंगे समझ नहीं आ रहा है। बहुत मुश्किल से पहले चरण का ही सिलेबस अभी तक पूरा हुआ है। आगे सिलेबस किसने पूरा करवाना है, कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा देवी--
शिक्षा विभाग को उनके भविष्य की कोई चिंता नहीं है, इसलिए अभी तक कोई भी लेक्चरर स्कूल में नियुक्त नहीं किया गया है। पहले अस्थायी लेक्चरर नियुक्त कर काम चला लिया जाता था, लेकिन अब वह भी नियुक्त नहीं किए गए हैं। उनका भविष्य तो अब राम भरोसे ही है।
श्रेया शर्मा--
बोर्ड परीक्षा व परिणाम को लेकर तो अब उनकी नींद उड़ चुकी है। जहां अन्य स्कूलों के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ रहे हैं, वहीं पंचैरी स्कूल के विद्यार्थी सिलेबस के पूरा होने के लिए लेक्चरर के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा विभाग भी उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

अर्जुन सिंह--
कई महीनों से उनके स्कूल में लेक्चरर की कमी है। अगर अब भी शिक्षा विभाग स्कूल में लेक्चरर नियुक्त कर देता है तो बचे हुए समय के बीच कुछ हद तक तैयारी हो सकती है। विद्यार्थी दिन रात कड़ी मेहनत कर सिलेबस को पूरा करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए लेक्चरर का होना बहुत जरूरी है।
मूर्ती देवी--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed