{"_id":"5d4dc9c88ebc3e6d176704cc","slug":"udhampur-news-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu1910698135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े पहरे के बीच शाम तक खुला रहा देविकानगरी का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े पहरे के बीच शाम तक खुला रहा देविकानगरी का बाजार
विज्ञापन
उधमपुर में सब्जी खरीदते लोग।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लगातार दूसरे दिन भी धारा 144 लागू रखने के बावजूद देविका नगरी बाजार सुबह से शाम तक खुला रहा। शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने देविकानगरी के बाजार में ईद व रक्षाबंधन को लेकर जमकर खरीदारी की। दोपहर के समय बाजार में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि लग ही नहीं रहा था कि जिले में धारा 144 लागू की गई है और किसी बात को लेकर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहीं पूरे जिले में सुरक्षा केे प्रबंध कड़े रहे।
शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से ही बाजार में हलचल बढ़ गई थी। सुबह दस बजे तक तो पूरा बाजार खुल गया था और सैकड़ों की संख्या में बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंच गए थे। जिले के विभिन्न रूट से यात्री वाहन यात्रियों से भर कर उधमपुर पहुंचे और लोगों ने घंटों तक जमकर खरीदारी की। बाजार में मौजूद शापिंग मॉल में तो भीड़ दुगनी थी। लोग लंबी कतारों में लग कर खरीदे गए सामान का बिल कटा रहे थे। दिन बढ़ने के साथ लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी चली गई। लोगों ने ज्यादातर ईद व रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी की। बाजार में भीड़ बढ़ने पर दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली और सबके चेहरे भी खिले हुए नजर आए। शाम पांच बजे तक लोगों को जरूरत का सामान खरीदते हुए देखा गया। बाजार खुलने के साथ ही ट्रांसपोर्टरों को भी राहत मिली है। यात्री वाहनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चालकों ने राहत की सांस ली है। सुबह से शाम तक यात्री वाहनों में भीड़ देखी गई। यात्री वाहन खचाखच भर कर शहर पहुंचे और इसी स्थिति में वापस भी लौटे।
बाजार खुलने के बावजूद शहर में सुरक्षाबल पहले की तरह ही तैनात नजर आए। शहर के एमएच चौक, इंदिरा चौक, सैला तालाब, सलाथिया चौक, गोल मार्केट, टाउन हाल चौक, बस अड्डा, मेटाडोर सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षाबल मुस्तैदी के साथ तैनात थे और हर जाने वाले पर नजर रखे हुए थे। जखैनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक कर पूछताछ की जा रही थी।