फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur news: IED recovered in Basantgarh police and security forces team on the spot

उधमपुर: बसंतगढ़ में 15 किलो IED बरामद, पुलिस और सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Mon, 26 Dec 2022 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

उधमपुर के दूर-दराज क्षेत्र बसंतगढ़ में आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकी संगठनों ने जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सुरक्षाबल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते आतंकी साजिशों को लगातार विफल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Udhampur news: IED recovered in Basantgarh police and security forces team on the spot
IED Found in Udhampur - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला उधमपुर के दूर-दराज क्षेत्र बसंतगढ़ में करीब 15 किलोग्राम आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान भी चलाया। विस्फोटक सामग्री काफी पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों ने जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। खासकर आईईडी से हमले की लगातार साजिशें रची जा रही हैं। सुरक्षाबल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते आतंकी साजिशों को लगातार विफल किया जा रहा है। पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर इस साल अब तक पूरे जम्मू संभाग में करीब 40 आईईडी बरामद की हैं, जिससे बड़े हमलों को टाला गया है। पिछले साल की तुलना में जम्मू संभाग में 3 गुना अधिक आईईडी हमलों की कोशिश हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस साल जम्मू संभाग में उधमुर में 3 आईईडी हमले, कटड़ा में एक, रामबन में 5 आईईडी हमले एवं करने का प्रयास, राजोरी में 5, पुंछ में 6, जम्मू जिले में 14, कठुआ जिले में 6, सांबा जिले में 4, डोडा जिल में 2, किश्तवाड़ में 2, रियासी जिले में 2 आतंकी साजिशें व हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 से ज्यादा मामले सामने आ चुके
इस साल अब तक जम्मू संभाग के सभी जिलों में आईईडी से हमले करने या फिर आतंकियों के लिए हथियार पहुंचाने के 60 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। जम्मू संभाग में आंतरिक इलाकों से लेकर सरहद तक सीमा पार से बड़े स्तर पर आईईडी भेजकर या लगाकर हमले के प्रयास लगातार हो रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed