फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, bus start news

Udhampur News: उधमपुर से थर्ड तक चलाई मेटाडोर और बसें, लोगों को मिली राहत

Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, bus start news
उधमपुर। परिवहन विभाग की ओर से उधमपुर से थर्ड तक आने जाने वाले यात्रियों के लिए मिनी बस व दो बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मिनी बस का किराया 10 रुपये रखा गया है जबकि दो बसें निशुल्क लगाई गई है। तीन दिनों से हाईवे बंद होने के चलते शुक्रवार को चौथे दिन उधमपुर से चिनैनी जाने वाली मेटाडोर की आवाजाही भी बहाल हो गई है। ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस संदर्भ में एआरटीओ जुगल किशोर ने बताया कि चार दिन पहले हुई भारी बारिश के चलते हाइवे पर पड़ते थर्ड, बलि नाला व समरोली के पास सड़क व पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते उधमपुर से चिनैनी की ओर जाने वाली मिनी बसें भी बंद थी। लेकिन प्रशासन व गैमन कंपनी की ओर से एक टयूब की मरम्मत कर उसे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इसके चलते उधमपुर से चिनैनी की ओर मेटाडोर चलना शुरू हो गई है ताकि उधमपुर से चिनैनी की ओर आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

हालांकि हाइवे की स्थिति को देखते हुए बड़े वाहनों को बंद रखा गया है। इसके चलते जखैनी से लेकर बट्टलबालियां, संगूर, रठियान, गरनई, मांड तक श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रकों की लंबी लाइनें लगी हुई है। हालांकि ट्रकों के चलने के लिए हाइवे कब तक बहाल हो सकता है इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। अलबत्ता प्रशासन व गैमन कंपनी की ओर से हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed