फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur new dc

Udhampur News: बारामुला में ऑपरेशन सिंदूर के लिए सम्मानित मिंगा शेरपा ने संभाला उधमपुर के उपायुक्त का पदभार

विज्ञापन
udhampur new dc
निवर्तमान उपायुक्त सलोनी राय से ग्रहण किया कार्यभार, विकास और पारदर्शिता पर रहेगा जोर
विज्ञापन


उधमपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मिंगा शेरपा ने वीरवार को उधमपुर के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त सलोनी राय से पदभार ग्रहण किया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए उपायुक्त का स्वागत किया और निवर्तमान उपायुक्त को भावभीनी विदाई दी।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उपायुक्त मिंगा शेरपा ने जिला सचिवालय के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता जिले का समग्र विकास और आम जनता को त्वरित सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समन्वित प्रयास अनिवार्य हैं, ताकि विकास का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके।
विज्ञापन

निवर्तमान उपायुक्त सलोनी राय ने नए डीसी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला नई ऊंचाइयों को छुएगा। यहां अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, सहायक राजस्व आयुक्त डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह सहित अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी और सम्मानित अधिकारी हैं शेरपा
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के मूल निवासी मिंगा शेरपा 2017 बैच (एजीएमयूटी कैडर) के आईएएस अधिकारी हैं। वे बारामुला जिले के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नागरिक प्रशासन और सेना के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिष्ठित चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ प्रशस्ति पत्र और डिस्क से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed