{"_id":"688d17b54458d38f2c00daaf","slug":"udhampur-nationa-highway-land-slide-traffic-divert-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125904-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर-श्रीनगर लेन पर भूस्खलन, ट्रैफिक को किया डाइवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर-श्रीनगर लेन पर भूस्खलन, ट्रैफिक को किया डाइवर्ट
विज्ञापन
जखैनी इलाके में उधमपुर-श्रीनगर हाइवे लेन पर भूस्खलन का मलबा हटाते जेसीबी।
- मलबा हटने के बाद दो घंटे बाद पूर्ण रूप से बहाल हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जखैनी इलाके में उधमपुर से वीरवार देर रात श्रीनगर हाईवे लेन पर भूस्खलन की वजह से लगभग दो घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक को दूसरे लेन पर डाइवर्ट कर दिया गया था जिसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बहाल रहा। परंतु वीरवार रात लगभग नो बजे उधमपुर से कुछ दूरी पर जखैनी इलाके में भूस्खलन की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। भूस्खलन का मलबा उधमपुर- श्रीनगर लेन पर गिरने से घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को रोकना पड़ा। इसके बाद यातायात पुलिस ने श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को श्रीनगर-उधमपुर लेन पर डाइवर्ट कर दिया। जिसके बाद निर्माण कंपनी व राजमार्ग से जुड़े राहत कर्मियों की ओर से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। उधमपुर-श्रीनगर लेन पर मलबा पूरी तरह से साफ होने के बाद हाईवे पर दोनों लेन पर यातायात व्यवस्था फिर से सुचारु कर दी गई।