{"_id":"68aa1bdf8ee183fe83016b2d","slug":"udhampur-municipal-committee-e-richshaw-charging-system-seized-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126644-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार रोड पर खोखे में लगाया ई- रिक्शा चार्जिंग सिस्टम नगर परिषद ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार रोड पर खोखे में लगाया ई- रिक्शा चार्जिंग सिस्टम नगर परिषद ने किया जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक के धार रोड के पास स्थित पुरषोत्तम हाल के पास एक व्यक्ति ने अपने खोखे के ई-रिक्शा चार्जिंग सिस्टम लगा रखा था जिसे नगर परिषद की टीम ने शनिवार को जब्त कर लिया।
गौरतलब है कि कोई भी व्यक्ति अपनी दुकान में ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए प्वाइंट नहीं लगा सकता है जब तक उसके पास बिजली विभाग की मंजूरी न हो। हालांकि दुकानदार का कहना था कि इस चार्जिंग प्वाइंट को लगाए लगभग 20 दिन ही हुए हैं जबकि स्थानीय लोगों का कहना था कि इस प्वाइंट को चलते एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग व नगर परिषद की परमिशन के बिना ही लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी जगह पर रामनगर बसंतगढ़ की ओर जाने वाली बसें खड़ी होती हैं लेकिन चार्जिंग सिस्टम के कारण हर समय सात से आट ऑटो खड़े रहते है जिसके चलते जाम की स्थिति बन जाती थी। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों का कहना था कि अगर चार्जिंग सिस्टम को लगाने के लिए बिजली विभाग व नगर परिषद की परमिशन चाहिए होती है तो फिर यह कैसे पिछले एक महीने से सिस्टम चल रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सिस्टम को लगाने के एक एक हजार सक्वेयर फीट जगह होनी चाहिए। स्थानीय दुकानदार कालू का कहना था कि अगर सरकार की ओर से ई-रिक्शा निकाला गया है तो वहीं शहर में चार्जिंग सिस्टम भी लगाया जाना चाहिए था। जिन लोगों ने ई-रिक्शा लिया है वह कहां जाकर इसे चार्ज करवाएंगे। नगर परिषद की टीम ने दुकानदार द्वारा लगाए चार्जिंग सिस्टम को जब्त कर लिया।
कोट...
शहर में अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए दुकानदारों द्वारा लगाए गए चार्जिंग सिस्टम को समय-समय पर जब्त किया जाता है। इस तरह से अवैध तरीके से शहर में किसी को भी चार्जिंग सिस्टम लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-सुनील दत्त पंडोह, एक्सईएन, बिजली विभाग
कोट..
काफी समय से लोगों की शिकायत आ रही थी कि धार रोड पर ई-रिक्शा के लिए बिना परमिशन के चार्जिंग सिस्टम लगाया गया है। टीम ने कार्रवाई करते सिस्टम को जब्त कर लिया गया है। शहर में किसी को भी बिना परमिशन के चार्जिंग सिस्टम लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद