{"_id":"6898f7b4fa370285180794cb","slug":"udhampur-mission-neem-adc-prem-singh-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-126207-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मिशन नीम के तहत पार्क में लगाए औषधीय पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मिशन नीम के तहत पार्क में लगाए औषधीय पौधे
विज्ञापन
हाउसिंग कालोनी में पौधारोपण में हिस्सा लेते हुए। आयोजक
उधमपुर। पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह चिब ने रविवार को मिशन नीम के तहत हाउसिंग कॉलोनी पार्क में नीम के पौधे लगाए। अभियान उपायुक्त सलोनी राय की ओर से शुरू किया गया। इसका उद्देश्य नीम जैसे औषधीय पौधों को बढ़ावा देने है।
नीम के पत्तों, झाड़ आदि में कई बीमारियों को दूर करने के कई गुण हैं। यह आयोजन नमनी देविका तीर्थ क्षेत्र और पार्क विकास समिति हाउसिंग कॉलोनी द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि ने समाज को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने युवाओं को हार्दिक घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का संदेश भी दिया।
सम्मानित अतिथि प्रोफेसर शिवदत्त निर्मोही ने भी अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया जो किसानों के उत्पादों को बेचकर आर्थिकी को जोड़ने में मददगार होंगे। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, देवेश शर्मा, आदेश शर्मा, प्रनिका भारती, प्रत्यूष भारती, रोहित लाल, वरिंदर कुमार, पवन गुप्ता, अनूप सिंह आदि नमामि देविका तीर्थ क्षेत्र के सदस्य और एसपीएम कॉन्वेंट स्कूल हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर के छात्र मौजूद थे। संवाद