{"_id":"5d910e048ebc3e93dd48f360","slug":"udhampur-medical-collage-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu194201415","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के लिए जमीन चयनित : जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के लिए जमीन चयनित : जितेंद्र
विज्ञापन
इंडोर कांप्लेक्स का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पहले नवरात्र के दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक कर अनुच्छेद 370 हटने के लिए धन्यवाद किया है। इसके साथ माता से आशीर्वाद मांगा है कि 31 अक्तूबर के बाद आने वाली व्यवस्था में सफलता मिले और इसके लिए योग्यता मिले। पहले नवरात्र के दिन ही इंडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन होना भी सुखद संयोग है। यह बातें पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने रविवार शाम सुभाष स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए कही।
शाम करीब साढ़े छह बजे डा. जितेंद्र सिंह ने इंडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन करने के साथ रामनगर के इंडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ई-उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जो भी काम किए हैं, उसमें पहला काम अनुच्छेद 370 हटाने का है। इसी कार्यकाल में उधमपुर को मेडिकल कालेज देना है। इसके लिए जमीन का चयन हो चुका है और जल्द ही काम भी शुरू होगा। पूरे देश में उधमपुर-कठुआ-डोडा संसदीय क्षेत्र एक मात्र ऐसा संसदीय क्षेत्र हैं, जहां तीन मेडिकल कालेज को मंजूरी मिली है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम पूरा करने में सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए केंद्र सरकार से फंड उपलब्ध करवाए। विकास होने के बाद अब उधमपुर का सारे देश में जाना जाने लगा है। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, पूर्व विधायक दीनानाथ भगत, डीसी डा. पीयूष सिंगला व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जेटली के नाम पर स्टेडियम होगा विकसित
मंत्री ने कहा कि हीरानगर में पूर्व वित्तमंत्री के नाम पर स्टेडियम का निर्माण होगा। मौजूदा समय में हीरानरगर में स्टेडियम तो मौजूद है, लेकिन अब केंद्र सरकार इस स्टेडियम को अपग्रेड कर तैयार करेगी और इसका नाम अरुण जेटली के नाम पर होगा। इसको सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
जम्मू व कश्मीर में होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर के बाद जम्मू कश्मीर में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसको लेकर खेल मंत्री के साथ बातचीत हो चुकी है। एक खेल प्रतियोगिता जम्मू और दूसरी कश्मीर में होगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा चिनैनी-नाशरी टनल का काम
मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में चिनैनी-नाशरी टनल का नाम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होगा। इसको अब इसी नाम से संबोधित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को केंद्रीय परिवहन मंत्री के सामने रखा और उनकी तरफ से इसको लेकर लगभग मंजूरी मिल चुकी है। यह भी उधमपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस कारिडोर का सर्वे हुुआ पूरा
केंद्र सरकार की तरफ से चार वर्ष पहले मंजूर किए गए कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस कारिडोर का काम सर्वे पूरा हो चुका है। इसका निर्माण कार्य शुरू होने में अभी समय लगेगा। इसके बनने के बाद छह घंटे में कटड़ा से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।
उधमपुर को मिलेगा एम्स के स्तर का कारपोरेट अस्पताल
31 अक्तूबर के बाद उधमपुर में कारपोरेट अस्पताल का प्रयास किया जाएगा। यह अस्पताल एम्स के स्तर का होगा। पांच वर्ष पहले डाक्टरों की इच्छा थी कि यह अस्पताल जम्मू में बने, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को उधमपुर में बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन इसके लिए जमीन देखना शुरू कर दें।