फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, main bus stand, problem, CEO inspection

Udhampur News: मुख्य बस स्टैंड बना समस्याओं का अड्डा, यात्री-दुकानदार परेशान, नहीं हो रहा समाधान

Sun, 01 Sep 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
udhampur, main bus stand, problem, CEO inspection
दौरे पर पहुंचे नगर परिषद के सीईओ को व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंप कर जल्द कदम उठाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

कहा- लाइटें काफी समय से खराब, अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मुख्य बस स्टैंड पर समस्याओं की भरमार है, जिस कारण यात्रियों सहित दुकानदार और स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। कई बार अवगत करवाने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। यह मांग व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने दौरे पर आए नगर परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंप कर उठाई है।
इस दौरान उन्होंने मुख्य बस स्टैंड का दौरा करवा कर सीईओ विशाल सड़ोत्रा जमीन रूप से समस्याओं से रूबरू भी करवाया। वरमानी ने बताया कि कुछ दिन पहले नाले के बीच लगी जलशक्ति विभाग की पाइप क्षतिग्रस्त होने पर नाले को तोड़ा गया था। पाइप निकालने के बाद आजतक मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण बारिश में पानी दुकानों में अंदर आ जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में एक ज्ञापन जल शक्ति विभाग को भी सौंपा गया है। इसमें विभाग के अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है। उन्होंने सीईओ को बस स्टैंड पर खराब पड़ी लाइटें व अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बस स्टैंड पर खराब पड़ी लाइटों को बदला जाएगा और अवैध रेहड़ी व फड़ी वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed