फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, LG Manoj Sinha, Meet with Flood Victims

Udhampur News: उपराज्यपाल ने थर्ड क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Udhampur, LG Manoj Sinha, Meet with Flood Victims
उधमपुर। राहत ​शिविर में ठहरे हुए पीड़ित लोगों से मुलाकात करते उपराज्यपाल। प्रशासन
- पीड़ितों से की मुलाकात, समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों का भी लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर के थर्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग के गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हिस्से के चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का मंगलवार को निरीक्षण किया। सिन्हा ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का व्यक्तिगत रूप से हालचाल जानने के लिए आश्रय गृहों का दौरा भी किया।
उपराज्यपाल ने लोगों से बातचीत की। उनकी शिकायतें सुनीं और इस बात पर जोर दिया कि समय पर राहत उपाय और प्रभावित परिवारों का प्रभावी पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे। उनके साथ डिवकाॅम रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू भीम सेन टूटी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, डीआईजी सारा रिजवी, डीसी सलोनी राय, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे
विज्ञापन

इसके बाद उपराज्यपाल एसएसपी उधमपुर अमोद अशोक नागपुरे और उनकी धर्मपत्नी से उनके सरकारी आवास पर मिले और उनकी बेटी के अचानक हुए निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की योजना तैयार
राहत कार्यों पर लगातार निगरानी रख रहे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन गुप्ता से प्राप्त जानकारी के आधार पर अनुकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए मोंगरी क्षेत्र के लाली में हेलिकॉप्टर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की योजना बनाई गई। इसके अतिरिक्त रामबन होते हुए विशेष स्थानीय यात्री ट्रेन के माध्यम से चिनैनी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है।
पीड़ितों से मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

वहीं लाटी प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन किया गया। अधिकारियों ने तत्पश्चात पंचायत घर चैपर-ए, ब्लॉक लट्टी-मरोठी में अस्थायी रूप से आश्रय लिए परिवारों से बातचीत की गई। उप-मंडल प्रशासन बसंतगढ़ ने रसली ठाकराई, अर्थल और बलोत उपरेला में वर्षा प्रभावित परिवारों के बीच टेंट, राशन किट, कंबल और रसोई सेट वितरित किए।
फागिंग के साथ जागरूकता का भी प्रयास

जल जनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए वॉश पहल के तहत रामनगर में फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता और सफ़ाई के प्रति जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया। उप-मंडल प्रशासन रामनगर की एक टीम ने जल जनित बीमारियों के बारे में जनता को जागरूक करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पंचायत पंजग्रां, ब्लॉक चनुंनता का दौरा किया।
वायुसेना ने बच्चे समेत दो पहुंचाया एसएमजीएस जम्मू
जिला विकास आयुक्त सलोनी राय की देखरेख में वायुसेना ने छह दिन के नवजात और गंभीर रूप से बीमार मोहन लाल को बसंतगढ़ से एअर लिफ्ट कर एसएमजीएस जम्मू पहुंचाया। पंचायत तंदाल ईस्ट में एक मकान क्षतिग्रस्त होने से रमेश कुमार उसके नीचे दब गए मगर लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसको बचा लिया। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से यह अपील की है कि मौसम साफ होने के कुछ दिनों तक सतर्क रहें।

सड़क संपर्क बहाल का कार्य भी प्रगति पर

वहीं सड़क संपर्क को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन व संबंधित विभाग की ओर से प्रत्येक स्तर पर काम किया जा रहा है। हालांकि मोंगरी, लाटी और बसंतगढ़ के कई इलाके में सड़क संपर्क टूटने की वजह से कटे हुए है। लेकिन पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की बहाली के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर आवश्यक वस्तुओं को भी हवाई मार्ग से पीड़ितों तक पहुंचाया जा रहा है। मौजूदा समय में शतराड़ी-मलोठी सड़क,
कैंथगली से मौंगरी और थलोरा-पिंगर सड़क पर जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed