फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Laddha B, No Health Centre, Peoples Face Problems

Udhampur News: लद्दा बी में स्वास्थ्य केंद्र न होने से गांववासी परेशान, इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर जाने पर मजबूर

विज्ञापन
Udhampur, Laddha B, No Health Centre, Peoples Face Problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तहसील मौंगरी में पड़ती पंचायत लद्दा बी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज तक कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला गया है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई बार स्थानीय लोग सरकार व प्रशासन के साथ साथ विभाग से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला है। जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए पीएचसी पंचैरी या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में कई बार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेंटर खोलने की मांग कर चुके है। उन्होंने बताया कि मौंगरी से लद्दा की ओर आने वाली सड़क की हालत भी दयनीय है। जिसके चलते खासतौर पर बारिश के दिनों में सड़क मार्ग पर भूस्खलंन होने से रास्ता बंद हो जाता है। जिसके चलते क्षेत्र में बीमार हुए मरीज को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में मरीजों को 60 किलोमीटर दूर पंचैरी पीएचसी लेकर जाना पड़ता है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पंचैरी का दूरदराज का यह क्षेत्र है जिसके चलते यहां पर स्वास्थ्य केंद्र होना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार सरकार व प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। जिसके चलते तकरीबन 5 हजार के करीब आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि जहां गंभीर रूप से बीमार हुए व्यक्ति को इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाना पड़ता है जोकि यहां से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर है। उन्होंने एक बार फिर से सरकार व प्रशासन से क्षेत्र में जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के लोगों को आ रही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

कोट....


लद्दा में न्यू टाइप पीएचसी है जिसके चलते लद्दा ए व बी के लोग आकर अपना इलाज करवा रहे है। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेंटर खोलना हो तो उस क्षेत्र की आबादी को देखा जाता है। क्योंकि पीएचसी को दोनों क्षेत्रों के सेंटर पैलेस में बनाया गया है। ताकि दोनों क्षेत्र के लोग आकर इलाज करवा सके। वहीं उन्होंने कहा कि लद्दा पीएचसी की नई इमारत बनाई जा रही है जैसे ही इमारत का निर्माण कार्य पूरा होता है तो उसमें स्वास्थ्स सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article