{"_id":"6659031d879501f997085fa4","slug":"udhampur-kistwad-chinab-river-deadbody-recover-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-111268-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चिनाब से तीसरे दिन डंपर चालक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चिनाब से तीसरे दिन डंपर चालक का शव बरामद
Fri, 31 May 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 31 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। द्राबशाला में रटले पावर परियोजना के अंतर्गत तीन दिन पहले एक डंपर के चिनाब नदी में गिरने से लापता चालक का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया है। चालक फ्याज अहमद डोडा का रहने वाला था। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रटले पावर परियोजना की साइट पर काम करते समय एक डंपर चिनाब में गिर गया था। इसके बाद से चालक लापता था। इसके बाद से तलाशी अभियान जारी था। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार द्राबशाला, पुलिस, रेडक्रॉस, एसडीआरएफ और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की ओर से अभियान चालाया जा रहा था। वीरवार को गोताखोरों की ओर से शव बरामद किया गया। जिला प्रशासन ने चालक की मौत पर दुख जताया है।