फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, kistwad, administration, meeting

Udhampur News: किश्तवाड़ में वार्षिक यात्राओं की तैयारियां शुरू

Fri, 07 Jun 2024 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 07 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
udhampur, kistwad, administration, meeting
जिला प्रशासन ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला प्रशासन ने आगामी वार्षिक श्री हुद्ध माता त्रिसंध्या यात्रा, दच्छन और श्री सिंहासनी माता यात्रा, चिट्टो यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिट्टो पाडर की श्री सिंहासनी माता यात्रा दो जुलाई और श्री हुद्ध माता त्रिसंध्या यात्रा आठ जुलाई को निकाली जाएगी। इस संबंध में डीसी डॉ. देवांश यादव ने बैठक कर अधिकारियों से तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान दोनों प्रबंध समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए बुनियादी ढांचे के उन्नयन, पीने के पानी और निर्बाध बिजली आपूर्ति, आश्रय स्थलों, स्वच्छता, परिवहन और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता से अवगत कराया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दोनों यात्राओं के शुरू होने की तारीखों और तीर्थस्थलों तक मार्ग के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित पड़ावों के बारे में भी जानकारी दी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी अभियंताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। एसएसपी अब्दुल कयूम ने यात्राओं के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना बनाने का आश्वासन दिया। संबंधित कार्यकारी अभियंताओं और वन्यजीव अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोनों तीर्थस्थलों के भवन के रास्ते में आवश्यक स्थानों पर पैदल रास्तों और लकड़ी के पुलों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। बैठक में सीईओ किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण डॉ. ऋषि कुमार शर्मा, एसीडी फुलैल सिंह, एडी एफएससी और सीए शफकत हुसैन कीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed