{"_id":"66f6adfce3f556f18e0c8159","slug":"udhampur-katra-election-inspection-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-115775-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा
Fri, 27 Sep 2024 06:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार शवन ने वीरवार को एसएसपी किश्तवाड़ अब्दुल कयूम के साथ मतगणना केंद्रों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
इस दाैरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया, जहां हाल के विधानसभा चुनाव की मतदान वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) रखी गई हैं। उन्होंने तीन स्तरीय सुरक्षा प्रणाली का मूल्यांकन किया। उन्होंने लॉग रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे और नियंत्रण कक्ष की विस्तृत जांच की।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए समर्पित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती की समीक्षा करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान फोकस का मुख्य बिंदु आगामी मतगणना दिवस के लिए स्ट्रांग रूम के निकट स्थापित किए जाने वाले मतगणना केंद्रों का जायजा लेना था।
विज्ञापन
बाद में, अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के तहत आठ अक्तूबर को मतगणना की तैयारी के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर्स सहित मास्टर ट्रेनर्स के साथ एक व्यापक बैठक की। इसमें सुचारू और कुशल मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिले की तैयारियों को दुरुस्त करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।